फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: 'मैं जा रही हूं, तुम दोनों...', दीवार पर खून से लिख नाबालिग ने की खुदकुशी, मुस्लिम युवक से था अफेयर

Tue, 13 Jun 2023 05:02 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राजधानी देहरादून में समुदाय विशेष के युवक के प्यार में पड़कर एक नाबालिग लड़की की आत्महत्या का मामला सामने आया है। नाबालिग ने अपने खून से दीवार पर भी कुछ लिखा है। 
विज्ञापन
कोरोनेशन अस्पताल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुदाय विशेष के युवक के प्रेम में पड़ी एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे के सहारे लगे फंदे पर लटका मिला। कलाई पर ब्लेड से काटने के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर, इस मामले में किशोरी के पिता उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी है।

घटना शहर कोतवाली की लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र की है। यहां सहारनपुर रोड से सटे एक मोहल्ले में एक व्यक्ति किराये के मकान में ऊपर के हिस्से में रहता है। उनकी एक 17 वर्ष की बेटी भी उनके साथ रहती थी। किशोरी के कमरे की खिड़की और दरवाजा सड़क की ओर खुलता है। उनके पड़ोसियों ने सोमवार रात में देखा कि इस कमरे की लाइट ऑन थी।

विज्ञापन


सामने रहने वाले व्यक्ति ने खिड़की से देखा तो उन्हें लगा कि किशोरी बिस्तर पर खड़ी है। लेकिन, काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने किशोरी के पिता को फोन किया। फोन नहीं लगा तो पड़ोसी ने किशोरी के मामा को फोन किया। मामा वहां पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था।

दीवार पर खून से लिखा... तुम दोनों खुश रहना
किशोरी के पिता और उसकी मां कमरे की छत पर सोए हुए थे। मामा ने दोनों को जगाया और पुलिस को फोन किया। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि किशोरी पंखे के सहारे फंदे पर झूल रही थी। नाबालिग ने अपने खून से दीवार पर लिखा है कि मैं तुम्हारी जिंदगी से जा रही हूं तुम दोनों खुश रहना। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन


अब यहां बात दूसरी तरफ घूम गई। पुलिस जांच में पता चला कि किशोरी शादाब कुरैशी नाम के युवक से प्यार करती थी। इस बात के लिए परिजन मना करते थे। लेकिन, वह नहीं मानती थी। इसको लेकर कभी कभार माता-पिता किशोरी को डांट देते थे।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Love Jihad: प्रशासन ने नहीं दी 15 जून को महापंचायत करने की अनुमति, धारा 144 लगाने की तैयारी

किशोरी के पिता ने पोस्टमार्टम के बाद आरोप लगाए कि शादाब सोमवार रात को अपने कुछ दोस्तों के साथ उनके घर पर आया था। वह किशोरी के कमरे में गया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने किशोरी को फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया। शादाब कमरे के पीछे वाले दरवाजे से निकलकर भाग गया। सीओ सिटी नीरज सेमवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें