टीम 1: कोतवाल नरेंद्र बिष्ट, एसएसआई विनय कुमार, एसआई पुष्पेंद्र, एसआई प्रद्युम्न नेगी, कांस्टेबल सुमित जुयाल, अनुज कुमार।
टीम 2: कांस्टेबल दिनेश आदित्य, हर्षवर्धन सती, राजेंद्र सिंह, प्रदीप फरस्वाण।
निलंबन के लिए डीएम को लिखेंगे पत्र
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के अनुसार राजस्व उप निरीक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का यह कृत्य गंभीर है। जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उसके निलंबन का अनुरोध किया जाएगा। साथ ही विवेचना में यह भी देखा जाएगा कि गंगवाड़स्यूं का राजस्व उप निरीक्षक आखिर दूसरे क्षेत्र में क्यों आया?
आरएसआई की गिरफ्तारी संदिग्ध
राजस्व विभाग ने नेपाली व्यक्ति से लूट प्रकरण में राजस्व उपनिरीक्षक की गिरफ्तारी को संदिग्ध करार दिया है। विभाग ने मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपे जाने की बात की है। राजस्व विभाग मामले को निजी विवाद से जोड़ कर देख रहा है।
जिले के गगवाड़स्यूं पट्टी में सेवारत राजस्व उपनिरीक्षक सुनील रावत सहित दो पीआरडी जवानों को कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने नेपाली व्यक्ति से लूट के आरोप गिरफ्तार किया है। कोतवाली श्रीनगर में बीती 24 अप्रैल को तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी पर अब राजस्व विभाग और पुलिस विभाग आमने-सामने हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला पूर्व नियोजित लग रहा है। बताया जा रहा है कि जिस ठेकेदार के अधीन नेपाली व्यक्ति कार्य करता हैं। उस ठेकेदार का राजस्व उपनिरीक्षक से निजी विवाद सामने आया है। एडीएम डा. एसके बरनवाल ने बताया कि मामले की जांच एसडीएम सदर अंशुल सिंह को सौंपी जाएगी। मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।