प्रवर समिति के निर्णय पर सरकार कार्रवाई करेगी
लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर नया एक्ट बनना था। विधानसभा प्रवर समिति इस पर काम कर रही है। अभी तक इस पर कोई रिपोर्ट या निर्णय नहीं आया है। समिति के निर्णय पर सरकार कार्रवाई करेगी। हम तो शुरू से ही जीरो टॉलरेंस और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की बात कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, यह हमारी पहल है। भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर सभी कार्यालय में 1064 टोल फ्री नंबर के बोर्ड लगाए गए हैं। शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
प्रवर समिति ने क्या काम किया, पता लगाऊंगी
विधानसभा प्रवर समिति ने लोकायुक्त पर कितना काम किया है या अपनी क्या रिपोर्ट दी है। इस बारे में जल्द ही देहरादून पहुंच कर अधिकारियों से जानकारी लेंगे।
-ऋतु खंडूड़ी भूषण, अध्यक्ष विधानसभा
नियमों के अनुसार लैप्स हो जाती है समिति
नियम के अनुसार, नई विधानसभा गठन के साथ पूर्व में बनी प्रवर समिति व्यपगत (लैप्स) हो जाती है। सदन पटल पर रखे गए किसी भी प्रस्ताव पर स्पीकर निर्णय लेकर मामले को प्रवर समिति को सौंपती है। समिति अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपती है। जिसके बाद समिति की रिपोर्ट को सदन की कार्यवाही के लिए एजेंडा में शामिल किया जाता है और सदन में चर्चा की जाती है।
- जगदीश चंद, पूर्व विस सचिव, व विधायी मामलों के जानकार