फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lok Sabha Election Results: खानपुर विधायक उमेश शर्मा चुनाव में नहीं दिखा पाए कमाल, टूटा सपना

Wed, 05 Jun 2024 04:07 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पहले ही कार्यकाल में जनता के बीच लोकप्रिय हुए उमेश कुमार ने इस बार लोकसभा से भी बतौर निर्दलीय ताल ठोक दी, लेकिन इस बार वह कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
उमेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खानपुर विधायक उमेश शर्मा का विधानसभा से लोकसभा का सफर तय करने का सपना चकनाचूर हो गया। विधानसभा चुनाव में निर्दलीय के तौर पर जीतने वाले उमेश कुमार लोकसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे। विधायक से सांसद के तौर प्रमोशन पाने के चक्कर में उनकी पोजिशन खराब हुई।

उमेश ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 38,767 (34.18 प्रतिशत वोट शेयर) के साथ बसपा के रविंद्र पनियाला को मात दी थी। पहले ही कार्यकाल में जनता के बीच लोकप्रिय हुए उमेश कुमार ने इस बार लोकसभा से भी बतौर निर्दलीय ताल ठोक दी, लेकिन इस बार वह कामयाब नहीं हो पाए। हरिद्वार लोकसभा के परिणाम आए तो उमेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: केदारनाथ और यमुनोत्री में चार यात्रियों की मौत, यात्रा में अब तक गई 81 की जान

हालांकि, उनके वोट बसपा प्रत्याशी से ज्यादा रहे, जबकि बसपा की हरिद्वार लोकसभा में दो विधानसभा सीटें हैं। उमेश ने चुनाव तो लड़ा, लेकिन साख नहीं बना पाए। बताया जा रहा कि खानपुर व आसपास की कुछ विधानसभा में उमेश को वोट मिले, लेकिन हरिद्वार लोकसभा की सभी 14 विधानसभाओं में अपना इकबाल बुलंद करने से चूक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें