टिहरी में भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह की जीत राष्ट्रवाद के साथ जनता की राजपरिवार के प्रति आस्था प्रतीत हो रही है। माला के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रवाईं जौनसार में अपनी मजबूत पकड़ के बावजूद करीब तीन लाख वोटों से हारे हैं। तीसरी बार कांग्रेस की टिहरी में हार ने एक बार फिर साबित किया है कि राजपरिवार का वर्चस्व बरकरार है।
टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह को 300586 वोटों के अंतर से हराया। माला राज्य लक्ष्मी शाह को 565333 और प्रीतम सिंह को 264747 वोट मिले हैं।
प्रोफाइल
टिहरी लोकसभा सीट
नाम: माला राज्यलक्ष्मी शाह
राजनीतिक अनुभव : वर्तमान सांसद, दो बार जीत दर्ज की।
मजबूत पक्ष : टिहरी राजघराने से ताल्लुक
वर्ष 2014 में जीत का अंतर: 192503
विधानसभा क्षेत्र: यमुनोत्री, पुरोला, गंगोत्री, घनसाली, प्रतापनगर, टिहरी, धनोल्टी, चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, राजपुर रोड, देहरादून कैंट, मसूरी।