फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: उत्तराखंड में पचास हजार मतदाताओं ने दबाया नोटा का बटन 

Fri, 24 May 2019 01:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

प्रदेश की पांच लोक सभा सीटों पर पचास हजार से अधिक मतदाताओं ने नोटा के पक्ष में अपना मत डाला। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार नोटा का मत प्रतिशत बढ़ा है। अल्मोड़ा और पौड़ी सीट पर सबसे ज्यादा मतदाताओं ने प्रत्याशी पसंद न होने पर नोटा का विकल्प चुना। 

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने चुनाव में कोई प्रत्याशी या राजनीतिक दल नापसंद है तो मतदाताओं के लिए नोटा का विकल्प दिया था। प्रदेश की पांच सीटों पर 50946 मतदाताओं ने नोटा के पक्ष में मत दिया। इसमें अल्मोड़ा सीट पर सबसे अधिक 15505 मत और पौड़ी में 12276 मत नोट को मिले। जोकि पिछले चुनाव की तुलना में नोटा का मत प्रतिशत अधिक है।

पांचों सीटों पर क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को भी नोटा के बराबर मत नहीं मिले। नोटा का मत प्रतिशत निर्दलीय प्रत्याशियों से ज्यादा रहा। वर्ष 2014 के चुनाव में पांचों सीटों पर 48 हजार से अधिक मतदाताओं ने नोटा के पक्ष में वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा सीट - 2014 - 2019    
टिहरी - 10762     - 6276
पौड़ी - 8659 - 12276
हरिद्वार - 3049 - 6281
अल्मोड़ा - 15245 - 15505
नैनीताल - 10328 - 10608

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें