फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड लोस चुनाव परिणाम 2019: देश में सर्विस मतदाताओं की सबसे बड़ी सीटों में गढ़वाल और अल्मोड़ा

Thu, 23 May 2019 07:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीप जोशी, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
डाक मतदान - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनाव में देश में सर्विस मतदाता वाली सबसे बड़ी सीटों में गढ़वाल दूसरी और अल्मोड़ा चौथी सीट साबित हुई है। जम्मू, गढ़वाल, झुनझुनु (राजस्थान) के बाद अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में सेना और अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत सर्वाधिक 28 हजार 718 सर्विस मतदाता हैं। इन कुल मतों में से बुधवार शाम तक 20 हजार 190 मत प्राप्त हो चुके हैं।

विज्ञापन

 
इस बार चुनाव में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के लिए ईटीपीबी (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट) की नई व्यवस्था की गई थी। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के 1501 पोस्टल बैलेट अलग से आए हैं। बृहस्पतिवार को कुल 21 हजार 691 पोस्टल बैलेट की गिनती होनी है।  अभी तक लोकसभा चुनावों में पोस्टल बैलेट उनकी यूनिटों को भेज दिए जाते थे लेकिन वहां से इक्का दुक्का ही वापस लौटते थे। 2009 के चुनाव में 1828 और 2014 में सिर्फ 1021 पोस्टल बैलेट आए थे। 

विज्ञापन

20 हजार 190 ईटीपीबी मतों की गिनती में करीब पांच घंटे लगने का अनुमान

इस बार 20 हजार 190 ईटीपीबी मतों की गिनती में करीब पांच घंटे लगने का अनुमान है। ईटीपीबी मतों की गिनती से पहले हर लिफाफे के बाहर से लेकर भीतर अलग-अलग प्रपत्रों के चार कोडों की अलग-अलग स्कैनिंग होगी। इस तरह हर एक बैलेट के लिफाफे और प्रपत्र की स्कैनिंग में करीब डेढ़ से दो मिनट लगेगा। स्कैनिंग के लिए ही 100 टेबल लगाए गए हैं। इनमें कुल 230 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके बाद इन मतों को गिनती के लिए अलग से 80 टेबलों वाले कक्ष में भेज दिया जाएगा। इसके लिए 293 कर्मियों की ड्यूटी लगी है। गिनने में भी करीब दो से तीन घंटे लगेंगे। ईवीएम मतों को गिनने की व्यवस्था अलग से चलती रहेगी। 

देश में सबसे अधिक सर्विस मतदाता वाले संसदीय क्षेत्र
लोकसभा क्षेत्र     मतदाता
जम्मू-       41565
गढ़वाल-    34433
झुनझुनु -   28945
अल्मोड़ा-  28718
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें