उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब राम मंदिर निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करें। महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, बाबा हठयोगी और महंत रोहित गिरी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड संतों की तपस्थली है।
राज्य में पांचों सीटों पर भाजपा की जीत होना संतों के आशीर्वाद का ही परिणाम है। बैठक में महंत रविंद्र पुरी, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, स्वामी जगदीशानंद, स्वामी चिदविलासानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महंत मोहन सिंह, महंत प्रेमसिंह, स्वामी जगदीशदास, महंत श्याम प्रकाश, श्रीमहंत विनोद गिरी, स्वामी आलोक गिरी, स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी अमित पुरी, महंत विनोद महाराज, स्वामी शिवानंद भारती आदि मौजूद रहे।