फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : स्थगित हुई स्मार्ट राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया दोबारा होगी शुरू

Mon, 04 May 2020 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • लॉकडाउन की वजह से अधर में रुक गई थी प्रक्रिया
  • पूर्ति विभाग ने की अपील, दुकानों में जमा कराएं डाक्यूमेंट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के कारण स्थगित हुई स्मार्ट राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। पूर्ति विभाग इसके लिए राशन कार्डों के अपडेशन और ऑनलाइन प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर देगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह इस कार्य के लिए ऑफिस न आए। संबंधित राशन विक्रेताओं के यहां अपने डॉक्यूमेंट जमा कराएं।

विज्ञापन


प्रदेश में स्मार्ट राशन कार्ड बनाए जाने हैं। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई थी और राशन कार्डों के अपडेशन और ऑनलाइन की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से यह प्रक्रिया रोकनी पड़ी। अब जबकि सोमवार से सरकारी कार्यालयों में कामकाज शुरू किया जा रहा है, तो पूर्ति विभाग भी स्मार्ट राशन कार्ड की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

इसके लिए जो कार्ड अभी तक अपडेट या ऑनलाइन नहीं हो पाए हैं, उन्हें अपडेट और ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए पूर्ति विभाग ने सभी राशन विक्रेताओं उपभोक्ताओं के डाक्यूमेंट जमा कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी ने बताया कि फिलहाल राशन विक्रेताओं के माध्यम से ही फार्म और जमा कराएं जाएंगे। उन्होंने लोगों से राशन कार्ड विक्रेताओं के पास ही अपने डाक्यूमेंट जमा कराने को कहा है। कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से ऑफिस में भीड़ की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें