फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Uttarakhand: सामने आया एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या पहुंची 48

Sat, 25 Apr 2020 12:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था पॉजिटिव निकला व्यक्ति
  • देहरादून जिले में शुरू हुए रेपिड टेस्ट
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी एक शख्स में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह कोरोना मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना के मामले 48 हो गए हैं।

विज्ञापन


अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि शुक्रवार को 361 सैंपल की रिपोर्ट आई, इनमें से 360 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जबकि हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। उक्त मरीज किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया था। लक्षण दिखने पर उसे आठ अप्रैल को क्वारंटीन किया गया था और नौ अप्रैल को सैंपल जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद भी एहतियात के तौर पर उसे 14 दिन के क्वारंटीन में रखा गया था।

क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर जब दोबारा से सैंपल जांच के लिए भेजा गया, तो उसमें कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाया गया। वहीं, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए 48 लोगों में से 25 ठीक हो चुके हैं। 23 मरीज ही देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जनपद के अस्पतालों में भर्ती हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर से 285 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि कुल 327 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन

ये है संक्रमितों की स्थिति

जिला              संक्रमित
देहरादून             25
नैनीताल             10
हरिद्वार                07
ऊधमिसंह नगर      04
अल्मोड़ा              01
पौड़ी                   01

दून में शुरू हुआ रैपिड टेस्ट

देहरादून जिले में शुक्रवार से रैपिड टेस्ट शुरू हो गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से पत्र जारी होने के बाद डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसकी अनुमति दे दी। बीते दिनों आईसीएमआर ने पूरे देश में दो दिनों के लिए रैपिड टेस्ट पर रोक लगाई थी।

राजधानी दून में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की जांच के लिए रैपिड टेस्ट शुरू कर दिए गए हैं। पहले दिन दर्जनों की संख्या में टेस्ट लिए गए। जल्द ही भगत सिंह कॉलोनी समेत अन्य हॉट स्पॉट क्षेत्रों में रैपिड टेस्ट किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दर्जनों लोगों का रैपिड टेस्ट किया है। डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भगत सिंह कॉलोनी, कारगी ग्रांट की मुस्लिम बस्ती, लक्खीबाग की मुस्लिम बस्ती के साथ ही डोईवाला क्षेत्र में केशवपुरी बस्ती व झबरावाला बस्ती जैसे हॉट स्पॉट क्षेत्र में रैपिड टेस्ट होंगे। इसके अलावा आजाद कॉलोनी में भी रैपिड टेस्ट होंगे।

डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमित जो भी नए व्यक्ति चिन्हित हुए हैं व जो क्वारंटीन हैं, उनका टेस्ट प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। जिससे संक्रमण की बढ़ती संख्या को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि अभी एक हजार लोगों का रैपिड टेस्ट करने का निर्णय लिया गया है। आगे इसकी संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है। अभी टीम मौके पर जाकर ही रैपिड टेस्ट कर रही है। उन्होंने बताया कि रैपिड टेस्ट से जल्द ही कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी हो जाएगी।

बताया कि रैपिड टेस्ट एक प्रकार का एंटी बॉडी टेस्ट है, जिसके जरिये कोरोना के शुरुआती लक्षणों का पता चलता है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक रैपिड टेस्ट होंगे। टेस्ट में जो लोग पॉजिटिव पाए जाएंगे, उन सभी लोगों को आईसोलेट किया जाएगा, जिसके बाद कोरोना का फाइनल टेस्ट किया जाएगा।

जल्द बनेंगे फ्लू कॉर्नर
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही अस्पतालों को फ्लू कार्नर बनाने की योजना है, जिससे वहीं पर ही रैपिड टेस्ट किट से जांच की जा सके। साथ ही अस्पताल के स्टाफ को कोरोना रैपिड टेस्ट करने की विशेष ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। जांच के दौरान अगर किसी मरीज में कोरोना पॉजिटिव मिलता है तो उसे तत्काल चिन्हित किए गए अस्पताल में भेज दिया जाएगा।

रैपिड किट के जरिये कोरोना वायरस की पहचान जल्द हो जाती है, जिसे देखते हुए रैपिड टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही पाबंद किए गए इलाकों में भी रैपिड टेस्ट शुरू किए जाएंगे।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने पर 200 रुपये का जुर्माना

शासन की ओर से आदेश मिलने के बाद रुड़की पुलिस ने शहर में बिना मास्क लगाकर घूमने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को सिविल लाइंस बाजार में बिना मास्क लगाकर घूम रहे एक स्कूटी सवार का पुलिस ने 200 रुपये का चालान काटा। वहीं, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 13 वाहनों को सीज कर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अब बिना मास्क लगाने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर 200 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि जरूरी काम से बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर लगाएं और इधर-उधर थूकने से परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें