फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in Uttarakhand: प्रदेश के करीब नौ हजार सस्ता राशन विक्रेेता भी कोरोना वॉरियर्स की श्रेेणी में शामिल

Tue, 14 Apr 2020 09:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कोरोना संक्रमण से मौत होने पर आश्रितों को मिलेंगे 10 लाख रुपये
  • प्रदेश में नौ हजार से अधिक सस्ते गल्ले की दुकानें
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेेश के 23 लाख से अधिक परिवारों को सस्ता राशन उपलब्ध कराने वाले विक्रेताओं को भी सरकार ने कोरोना वॉरियर्स की श्रेणी में रखा है। यदि संक्रमण के कारण उनकी मौत होती है, तो उनके आश्रितों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में नौ हजार से अधिक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें हैं। इन दुकानों के माध्यम से 23 लाख से अधिक परिवारों को हर महीने सस्ता राशन वितरित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन में सस्ते गल्ले की इन दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक सस्ता राशन पहुंचाने के काम में ये दुकानें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इसी के चलते सरकार ने इन विक्रेताओं को भी कोरोना वॉरियर्स की श्रेणी में शामिल किया है। सचिव खाद्य आपूर्ति सुशील कुमार का कहना है कि कोरोन वॉरियर्स को लेकर जारी शासनादेश में सस्ते गल्ले की दुकानों के विक्रेताओं को भी इसमें शामिल किया गया है। यदि किसी विक्रेता की कोरोना संक्रमण से मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सस्ते गल्ले की दुकानों पर सख्ती से निरीक्षण करें। खाद्यान्न वितरण में किसी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

पढ़ें... अन्य जगह के खास अपडेट

-उत्तराखंड में छह दिन बाद दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को आज मिली सभी 157 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में से दो मामले पॉजिटिव आए हैं। प्रदेश में नौ लोग ठीक होकर वापस लौट चुके हैं। 

-  नेपाल सकार ने लॉकडाउन का समय फिर से बढ़ा दिया है।  सरकार के इस फैसले के बाद अब 27 अप्रैल तक नेपाल में लॉकडाउन रहेगा। इसके बाद अब धारचूला में फंसे करीब एक हजार लोगों में मायूसी छा गई है। पहले नेपाल में लॉकडाउन की अवधि 15 अप्रैल तक थी।

देहरादून में सीआईएसएफ की ओएनजीसी यूनिट और आईआईआरएस ने ड्राई राशन और मास्क बांटे। इसके लिए गजवाढ़ी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की मदद से कैंप लगाया गया। यहां 83 पैकेट राशन बांटा गया।

- देहरादून के राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोरोना के दो और मरीजों की दो सैंपल रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आई है। उनके स्वस्थ होने के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी चल रही है।

- लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ने के बाद भी लोगों में जरूरी सामान जमा करने के लिए बागेश्वर में किसी प्रकार की अफरा-तफरा देखने को नहीं मिली। उधमसिंहनगर में पीएम के संबोधन के बाद कुछ बदलाव नहीं दिखा। बाजारों में दस बजे के बाद कुछ ही लोग खरीदारी करते दिखे।

- रुद्रपुर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर कोरोना वॉरियर्स को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कोरोना के उपचार में लगे डॉक्टरों के प्रयासों की सराहना की। हल्द्वानी में लेन नंबर आठ में डॉक्टरों और पुलिस अधिकारियों पर फूलों की बरसात कर उनको धन्यवाद कहा गया। इसी प्रकार रुद्रपुक के गूलरभोज में सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया।

- रानीखेत सील एरिया से एक और युवक को आइसोलेट किया गया है। यहां पुलिस की सर्तकता और बढ़ गई है। 

- रुद्रपुर में विकास भवन गेट पर मंगलवार को पास बनाने आए लोगों को सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने लताड़ लगाकर गेट से बाहर कर दिया। गेट को बंद करने के बाद एक-एक करके शिकायती पत्र लिया गया। 

- देहरादून में स्वास्थ्य महानिदेशालय की टीम ने दून अस्पताल का निरीक्षण किया। आईसीयू, वेंटिलेटर, इंफेक्शन कंट्रोल, बेड संख्या आदि की जानकारी ली। टीम में डा. एसके गुप्ता, डा. अर्जुन सेंगर, डा, संजय गौड आदि उपस्थित रहे।

- लॉक डाउन बढ़ने के चलते देहरादून से चलने वाली सभी तरह की पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही तीन मई तक बंद रहेगी। यह जानकारी देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि जो भी गाड़ियां कैंसिल हो रही है। उनका अगर किसी ने रिजर्वेशन कराया है तो उसका रिफंड 21 जून तक लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली दो पार्सल ट्रेन को 25 अप्रैल तक चालू रखने का निर्णय लिया गया है। 

- लॉक की अवधि बढ़ने के बाद ऋषिकेश में अन्य दिनों की तरह ही लोग खरीदारी के लिए निकले। कहीं कोई भगदड़ जैसी स्थिति नहीं दिखाई दी। ऐसा देखने में आ रहा है कि लोग पहले से इस स्थिति के लिए खुद को तैयार कर चुके हैं। हर कोई यही मानकर चल रहा था कि अप्रैल पूरे माह लॉकडाउन की ही स्थिति रहने वाली है। इसलिए बाजारों में सामान्य दिनों की तरह ही भीड़ दिखाई दी।

- देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए एनसीसी कैडेट पुलिस की मदद के लिए सड़कों पर उतरे।

- रुड़की में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने तीन मई तक लॉकडाउन की प्रधानमंत्री की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि इससे सभी संशय दूर हो गए हैं और तीन मई के बाद भारत कोरोना मुक्त होगा। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने भी लॉकडाउन को कोरोना की महामारी से निपटने के लिए जरूरी बताया, उन्होंने पीएम मोदी की घोषणा का स्वागत किया है।

- बाजपुर में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सिख समाज के लोगों ने कोतवाल एनबी भट्ट को तहरीर सौपी। सिख समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तहरीर दी है। 

- चमोली जिले के लोगों ने भी प्रधानमंत्री के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। रानीखेत में भी लॉकडाउन बढ़ाने को लोगों ने सही कदम बताया है।

- दस बजते ही लोग प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए टीवी सेटों के सामने बैठ गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने की बात कही। लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने को लेकर लोगों ने प्रधानमंत्री के फैसले की सराहना की। देहरादून के रायपुर के संदीप रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह फैसला बिल्कुल सही है। भारत कोरोना को सोशल डिस्टेंस रखकर ही मात दे पाएगा। हालांकि राज्य सरकार को दिहाड़ी में काम करने वाले लोगों की आजीविका के लिए कुछ सोचना चाहिए।

- मंगलवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस ने भारी फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। पिथौरागढ़ में बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर का जन्म दिन मनाया गया। 
 
विज्ञापन

पढ़ें...दिनभर के बड़े अपडेट

- लाॅकडाउन का उल्लंघन कर सड़क पर बेवजह घूमने वालों को एसडीएम मसूरी ने आज दंडित किया। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से निजात के लिए लाॅकडाउन का शत प्रतिशत पालन कराया। चैराहों पर गश्त कर रहे एसडीएम मसूरी और पुलिस ने बेवजह घर से बाहर निकलने वाले दो युवकों को मसूरी कैमल बैक रोड पर पकड़ा।

उनको दंड स्वरूप कान पकड़ कर उठक-बैठक व 100 पुशअप लगवाये और घर में रहने की सलाह दी। एसडीएम की इस कार्रवाई से बेवजह बाइक से घूमने वालों में हड़कंप देखा गया। मालूम हो कि पहाड़ों की रानी मसूरी में लाॅकडाउन के बाद सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। सुबह किराना एवं सब्जी की दुकान खुलने के बाद थोड़ी चहल-पहल तो होती है, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद सड़कें पूरी तरह शांत हो जाती है।

कहीं से भी किसी तरह की कोई आवाजाही नहीं होती है। एसडीएम व पुलिस लगातार गश्त कर रही है। मसूरी एसडीएम वरूण चैधरी और मसूरी कोतवाल विद्याभूशण नेगी की अगुवाई में पुलिस प्रशासन की गाड़ी शहर से लेकर मसूरी के आसपास के  इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं। गश्त के दौरान पुलिस द्वारा लाउड स्पीकर से भी लोगों से घरों से नहीं निकलने की अपील की जा रही है।

- रोज की तरह लॉकडाउन के 21वें दिन भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानों के बाहर लोग दिखे भी, लेकिन इक्का-दुक्का जगहों को छोड़कर सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे। पुलिस कर्मी भी चौराहों पर मुस्तैद दिखाई दिए। हर वाहन की चेकिंग की जा रही है। नियमों का पालन न करने पर चालान भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें