फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : बॉर्डर बंद क्या हुआ, लोगों ने यूपी में आवाजाही के लिए कई गुप्त रास्ते खोज निकाले

Sat, 11 Apr 2020 09:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खानपुर

सार

  • लॉकडाउन के बाद खेतों, गुप्त रास्तों से लोग कर रहे थे आवागमन
  • मुजफ्फरनगर जाने वाले कई अंदरूनी रास्तों पर पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के बाद बॉर्डर बंद क्या हुआ, लोगों ने यूपी में आवाजाही के लिए कई गुप्त रास्ते तलाश लिए। अब यूपी के पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर में कोरेना के तीन मरीज मिलने के बाद पुलिस ने खानपुर क्षेत्र से मुजफ्फरनगर की सीमा में जाने वाले गुप्त रास्तों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन


यही नहीं, पुलिस क्षेत्रीय लोगों को जागरूक भी कर रही है कि बाहरी व्यक्ति दिखने पर तत्काल सूचना दें।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस ने क्षेत्र से मुजफ्फरनगर जाने वाले गुप्त रास्तों पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन

यदि कोई बाहरी व्यक्ति दिखता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें

एसआई रूकम सिंह ने बताया कि खानपुर-पुरकाजी, सिकंदरपुर-पुरकाजी, दल्लावाला-मोरना और बालावाली-बिजनौर बॉर्डर पहले से ही बंद है।

इसके बावजूद गुप्त रास्तों और खेतों से कुछ लोग आवागमन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब मुजफ्फरनगर से क्षेत्र में आने वाले गुप्त रास्तों पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

साथ ही क्षेत्रवासियों को भी जागरूक किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों को कहा गया है कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति दिखता है तो इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें