फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : ऊधमसिंह नगर के 283 पूर्व सैनिक बनेंगे वॉलिंटियर्स, सूची प्रशासन को सौंपी

Mon, 06 Apr 2020 03:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम व लॉकडाउन में लोगों की मदद करने के लिए जिले के पूर्व सैनिकों ने कमर कस ली है। पूर्व सैनिकों ने अपनी इच्छा से लोगों की मदद करने के लिए जिला सैनिक व पुनर्वास कल्याण बोर्ड को सूचना दी।

विज्ञापन


बोर्ड ने सभी पूर्व सैनिकों की लिस्ट तैयार करके प्रशासन को सौंप दी है। जिला सैनिक अधिकारी कैप्टन रंजीत सेठ ने कहा कि जिले के 283 पूर्व सैनिकों ने लॉकडाउन में लोगों की मदद करने के लिए स्वयं आगे आए हैं। प्रशासन की ओर से पूर्व सैनिकों को जिले के विभिन्न जरुरी कामों में लगाया जाएगा।

कोरोना से लड़ने के लिए आर्मी के रिटायर्ड डाक्टर भी करेंगे मदद 

देशव्यापी महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए आर्मी के रिटायर डॉक्टरों ने भी जंग शुरू कर दी है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आर्मी मेडिकल फोर्स के कर्मचारियों का सीएमओ साक्षात्कार लेंगी। साक्षात्कार में पास होने के बाद उन्हें जिले के विभिन्न अस्पतालों में लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें