अरुण मोहन जोशी का कहना था कि गर्मी बढऩे के कारण सड़क पर पुलिस पिकेट पर पांच घंटे से ज्यादा ड्यूटी ना ली जाए। ताकि कड़ी धूप की मार से उन्हें बचाया जा सके।
डीआईजी ने बताया कि पुलिस कोरोना की इस लड़ाई में अब तीन के बजाए चार शिफ्ट में ड्यूटी करेगी। दिन की पिकेट ड्यूटी आठ के बजाए पांच घंटे की होगी।
इसके विपरीत शाम और रात की ड्यूटी में इजाफा किया जाएगा। ऐसे ही ड्यूटी चक्र बदलता रहेगा। डीआईजी का कहना है कि पुलिस कर्मियों की सुरक्षा भी प्राथमिकता है।