कई खिलाड़ियों के घरों में एक्सरसाइज टूल्स उपलब्ध नहीं हुए तो उन्होंने सिलिंडर, पुराने टायर व रॉड से एक्सरसाइज की। चिन अप्स, शोल्डर, थाइज व कई अन्य एक्सरसाइज की गई। वहीं, खिलाड़ी घर के गार्डन, छत व कमरे में भी बैटिंग, बॉलिंग की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।
लॉकडाउन का पालन करने की अपील
उन्मुक्त, सौरव रावत, मयंक मिश्रा ने युवाओं से लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि ये समय देशभक्ति दिखाने का भी है। यह देशभक्ति जान न्योछावर करने से नहीं, बल्कि सिर्फ घर पर रहकर दिखानी है। देश के काम आने का यह मौका न गवाएं।