फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : कंपनी सेक्रेटरी एग्जाम एक जून को ही, नहीं होगा प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव

Thu, 23 Apr 2020 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कंपनी सेक्रेटरी एग्जाम एक जून को ही, आवेदन करने का मौका
  • कोरोना लॉकडाउन के बीच नहीं होगा प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के बीच सीएस एग्जाम एक जून को ही होगा। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने इसका एलान कर दिया है। जारी सूचना के मुताबिक, फिलहाल उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया है, ताकि जो छात्र रह गए हैं, वह आवेदन कर सकें।

विज्ञापन


आईसीएसआई ने सीएस जून 2020 एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है। 23 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी, जिसे बढ़ाया गया है।

विज्ञापन

प्रत्येक बदलाव के लिए छात्रों को 250 रुपये फीस भी जमा करानी होगी

दूसरी ओर, जो छात्र सीएस एग्जाम के लिए पहले ही आवेदन कर चुके हैं, वह अपने परीक्षा केंद्र में एक मई तक बदलाव कर सकते हैं। अपना नजदीकी परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं।

हालांकि प्रत्येक बदलाव के लिए छात्रों को 250 रुपये फीस भी जमा करानी होगी। यह फीस डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से जमा कराई जा सकती है। इसके अलावा केनरा बैंक के माध्यम से भी फीस जमा कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें