सरकार पर इन छात्रों को वापस लाने को भारी दबाव बन रहा था, लेकिन आलोचना से बचने को पुलिस इस फैसले से बच रही थी, क्योंकि देश के दूसरे हिस्सों में काफी लोग फंसे हैं। दूसरा अन्य राज्यों के लोग भी उत्तराखंड में फंसकर रह गए हैं।
देहरादून से रविवार को बसें कोटा से इन छात्रों को लेने रवाना हो गई थीं। इस मामले में कई राज्यों के अधिकारियों से भी समन्वय बनाया गया, ताकि आवागमन में किसी तरह की दिक्कत ना होने पाए।