फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Uttarakhand: देहरादून जिले को छोड़कर प्रदेशभर में आज से शुरू होगी जमीनों की रजिस्ट्री

Mon, 04 May 2020 01:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • लॉक डाउन के कारण 43 दिनों से बंद था कामकाज
  • देहरादून जनपद में कार्यालय तो खुलेगा, नहीं होगी रजिस्ट्री
  • सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दो रजिस्ट्री के बीच होगा 10 मिनट का अंतर
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले को छोड़कर पूरे प्रदेश में सोमवार से जमीनों की रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी। इससे रियल स्टेट कारोबार भी पटरी पर लौटेगा। 43 दिनों के बाद प्रदेश के सभी स्टांप एवं निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री की जाएगी। इस संबंध में महानिरीक्षक निबंधन एवं सचिव सौजन्या ने आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


महानिरीक्षक निबंधन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड 19 की गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा। कार्यालय में प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रवेश करने वाले सभी लोगों और कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

रजिस्ट्री की प्रक्रिया के दौरान हस्ताक्षर के लिए इलेक्ट्रॉनिक पेन और अंगूठे के निशान के लिए इस्तेमाल होने वाली डिवाइस को एक बार इस्तेमाल करने बाद सैनिटाइजेशन किया जाएगा। महानिरीक्षक सौजन्या ने बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार सोमवार को प्रदेश में सभी कार्यालय खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी, जुकाम और बुखार लक्षण वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश

कार्यालयों में कोविड 19 की एसओपी का पालन करने के लिए सभी जिलों को आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, जिलाधिकारी देहरादून ने सभी कार्यालयों में आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। कार्यालयों में सिर्फ शासकीय कार्य किए जाएंगे।

वहीं, स्टांप एवं निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए आने वाले यदि किसी व्यक्ति में सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण दिखाई देने हैं तो उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। रजिस्ट्री कराने वाले पक्षकार, गवाह और अधिवक्ता का कार्यालय में प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें