फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सप्तमी स्नान: हरकी पैड़ी पर रहा पुलिस का सख्त पहरा, छाया रहा सन्नाटा, तीर्थ पुरोहित भी बैरंग लौटे

Thu, 30 Apr 2020 11:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  •  पुलिस का हरकी पैड़ी पर रहा सख्त पहरा, तीर्थ पुरोहित भी बैरंग लौटे
विज्ञापन
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा सप्तमी स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी पर हरिद्वार पुलिस का सख्त पहरा रहा। कोई भी श्रद्धालु घाट तक नहीं पहुंच सका। तीर्थ पुरोहितों को भी बैरंग लौटना पड़ा। हरिद्वार पुलिस को सूचना थी कि गंगा सप्तमी के अवसर पर हरकी पैड़ी पर श्रद्धालु उमड़ सकते हैं। इसलिए पुलिस ने कमर कस ली थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह ही पुलिस ने पूरा मोर्चा संभाल लिया था। पोस्ट ऑफिस तिराहा, भीमगोड़ा चेकपोस्ट, सीसीआर से सटे शिवपुल से लेकर हरकी पैड़ी पहुंचने वाले हर मार्ग पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस के पहरे के चलते ही हरकी पैड़ी पहुंचने की आमजन की कोशिश नाकाम होती गई।

विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित भी ज्वालापुर कनखल से हरकी पैड़ी पहुंचने की कोशिश में जुटे रहे लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। वे भी पुलिस से उलझकर वापस ही लौटते रहे। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय सिंह, नगर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी सुबह खुद ही मोर्चा संभाले रहे। सुबह की मां गंगा की आरती में पुलिसकर्मियों ने ही भाग लिया।

आसपास के घाटों पर लगाई डुबकी
 पुलिस की सख्ती के चलते हरकी पैड़ी पहुंचे श्रद्धालु आस पास के गंगा घाटों पर डुबकी लगाकर लौट गए। इसके अलावा शहर के उत्तरी हरिद्वार के सर्वानंद घाट, लोकनाथ घाट, मध्य हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम घाट, लवकुश घाट,  विश्वकर्मा घाट, गोविंदघाट पर आमजन स्नान करने पहुंचते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें