प्रदेश में उद्यमियों, किसानों और स्वयं सहायता समूहों को रियायत दी गई है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई राज्य स्तरीय बैैंकर्स समिति की बैठक में तय किया गया कि इन सबको वर्किंग कैपिटल में दस प्रतिशत अतिरिक्त का इजाफा किया जाएगा। बैंकों ने यह रियायत देनी शुुरू भी कर दी है।
बैठक में यह भी तय हुआ कि कर्ज आदि के लिए जरूरी कागजात पूरे करने के लिए सरकार जल्द ही स्टांप वेडर्स के संदर्भ में फैसला लेगी। बैंकों ने भरोसा दिलाया कि एटीएम में पर्याप्त कैश रखा जाएगा। इसी तरह दूध की उपलब्धता होने पर आंचल को कहा गया है कि वह अतिरिक्त दूूूध की खरीद करे। वित्त सचिव अतिम नेगी ने बताया कि कृषि और एमएसएमई सेक्टर की समस्याओं को सुलझाने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया था।
बैठक में उद्योग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, बैंकों, नाबार्ड आदि के प्रतिनिधि मौजूद थे। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि स्टॉक लिमिट के आधार पर उद्योगों को पैसा उपलब्ध कराने के लिए बैंक लिमिट को 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 करने पर भी सहमत हो गए हैं।