फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: महाकाली नदी पार कर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते चार नेपाली गिरफ्तार, क्वारंटीन सेंटर भेजा

Mon, 27 Apr 2020 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नेपाल से अवैध रूप से महाकाली नदी पार कर भारत में प्रवेश करने वाले चार नेपाली नागरिकों को एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। चारों का सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चारों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में लॉकडाउन में छूट के कारण दुकानें खुलने की सूचना मिलने के बाद चारों रोजगार के लिए भारत आ रहे थे। नेपाल से भारत में आवाजाही के लिए मुख्य झूला पुल बंद होने से चारों ने अवैध रूप से महाकाली नदी पार कर भारत में प्रवेश किया। सोमवार दोपहर को खोतिला एएसबी पोस्ट का गश्ती दल एएसआई महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में खोतिला से दोबाट तक काली नदी किनारे गश्त कर रहा था।

इसी दौरान इन्होंने नेपाल से अवैध रूप से काली नदी पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया। एसएसबी ने चारों को गिरफ्तार कर लिया और सीएचसी ले जाकर चारों की थर्मल स्कींनिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही नायाब तहसीलदार मनीषा बिष्ट, पटवारी उपनिरीक्षक हुकुम धामी और पुलिस के जवान आन सिंह और महेंद्र मौके में पहुंचे। एसएसबी की ओर से की गई पूछताछ में पता चला कि हिरासत में लिए गए शंकर सिंह, राजेश निरोला, महेश टम्टा और संतोष गौतम दार्चुला खलंगा निवासी हैं। शंकर सिंह धारचूला नेपाल रोड पर कपड़े की दुकान चलाता है। राजेश, महेश और संतोष तीनों सुनार की दुकानों में काम करते हैं।

चार नेपाली नागरिकों को एसएसबी के गश्ती दल ने पकड़ा है। इन सभी को बरम क्वारंटीन सेंटर भेजा जा रहा है।
- अनिल कुमार शुक्ला उप जिलाधिकारी धारचूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें