देहरादून में होम क्वारंटीन लोगों के बार-बार बाहर निकलने पर उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। इससे बाबत डीएम ने दिशा निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (आईसीसीसी) से की जा रही है। होम क्वारंटीन पर भेजे गए व्यक्ति के घर से निकलते ही उसकी सूचना तत्काल संबंधित निगरानी टीम को दे दी जाती है।
बार-बार घर से बाहर निकलने पर होम क्वारंटीन व्यक्ति को इंस्टिट्यूशन (संस्थागत) क्वारंटीन किया जाएगा। डीएम के अनुसार राधास्वामी सत्संग व्यास, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति, रोशनी जन सेवा संस्थान आदि के सहयोग से बृहस्पतिवार को करीब पांच हजार लोगों को भोजन बांटा गया। 600 अन्नपूर्णा किट बांटी गईं। करीब ढाई हजार पशुओं को चारा उपलब्ध कराया गया। 21 मोबाइल वैन के जरिये लोगों को सस्ती दरों पर फल और सब्जी बेचवाई गई। मनरेगा कार्यों के जरिये करीब सात हजार मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।
ये बने कोरोना वॉरियर्स
सिविल सोसायटी से भावना पांडेय, संस्थापक ग्लोबल गॉड मदर फाउंडेशन
शासकीय विभाग से अनुराग मिश्रा, सहायक निदेशक, दुग्ध विकास विभाग