फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: हरिद्वार में भाजपाइयों ने बांटी राशन, लोगों ने सड़क पर फेंकी

Mon, 04 May 2020 03:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • ज्वालापुर के आंबेडकरनगर के लोगों ने कहा राशन में था मरा चूहा और कीड़े
  • भाजपा की महिला पूर्व पार्षद के साथ मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ केस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालापुर के मोहल्ला भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बांटी गई राशन में कीड़े होने और मरा चूहा मिलने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने राशन के थैले सड़क पर फेंक दिए। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओें ने लोगों पर पूर्व पार्षद के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को पार्षद नेपाल सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राशन बांटने के लिए आंबेडकरनगर पहुंचे थे। कई लोगों को राशन के बैग बांटे गए। बताया जाता है राशन लेने वाले लोगों ने कीड़े होने और मरा चूहा निकलने की बात कहकर सारे बैग सड़क पर फेंक दिए और भाजपाइयों को खरीखोटी सुनाई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

सूचना पर पूर्व पार्षद निशा पुंडीर और भाजपा नेता संजय कुमार आदि भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और हाथापाई तक जा पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस और भाजपा के कई और लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, पार्षद राजेश शर्मा, पार्षद नेपाल सिंह आदि कार्यकर्ता ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे। पार्षद नेपाल सिंह की ओर से नवीन और विशाल कुमार पुत्र दिनेश कुमार व जोनी पुत्र राम सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच
विज्ञापन

शुरू कर दी गई है। भाजपा नेता नरेश शर्मा का आरोप है कि कांग्रेस के कुछ नेता लोगों को जान बूझकर भड़काकर विवाद करा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें