फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Uttarakhand: देहरादून में 31 मई तक गूंजेगी 1407 किलकारी, गर्भवती महिलाओं के लिए ये हैं हेल्पलाइन नंबर

Sun, 19 Apr 2020 02:33 PM IST
अलका त्यागी सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच 31 मई तक होनी हैं सैकड़ों महिलाओं की डिलीवरी
  • 62 मामले हाई रिस्क के, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग के बीच 15 अप्रैल से 31 मई तक राजधानी देहरादून में 1407 किलकारियां गूंजेगी, जिनमें से 62 मामले हाई रिस्क के हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। इसके बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। रोजाना लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में रहें। इन सबके बीच प्रशासन की टीम ने ऐसी गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार की है, जिनकी डिलीवरी 31 मई तक होनी है। पूरे जिले से करीब 1407 गर्भवती महिलाओं का डाटा जिला प्रशासन के पास है। इसके लिए तीन एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।  दो एंबुलेंस सर्वे चौक तथा एक एंबुलेंस ऋषिकेश में तैनात की गई है।

अब तक हो चुकी 10 डिलीवरी

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक लॉक डाउन लागू होने के बाद जिला प्रशासन की मदद से अब तक 10 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराई जा चुकी है। इसमें परिजनों के फोन करते ही एंबुलेंस को गर्भवती महिला के घर रवाना किया गया। उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उन्हें संतान की प्राप्ति हुई।

विज्ञापन

यहां कराई जा रही डिलीवरी

जिला प्रशासन की ओर से गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की व्यवस्था गांधी शताब्दी, कोरोनेशन के साथ ही महंत इंदिरेश में की गई है। महिला की जरूरतों को देखते हुए उसे संबंधित अस्पताल में एडमिट कराया जा रहा है।

अटल आयुष्मान के तहत हो रहा फ्री इलाज
जिला प्रशासन की ओर से गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी अटल आयुष्मान कार्ड के जरिये कराई जा रही है, जो पूरी तरह से कैशलेस एवं फ्री है। इसके तहत किसी भी तरह का भुगतान अस्पताल को नहीं करना होता है।

स्थान हाईरिस्क     गर्भवती महिलाओं की संख्या
कालसी                          1
चकराता                         6
डोईवाला                        15
रायपुर                           12
विकासनगर                     7
सहसपुर                          6
दून                                 15
कुल                                62

स्थान कुल गर्भवती महिलाओं की संख्या
कालसी 56
चकराता 42
डोईवाला 369
रायपुर 128
विकासनगर 255
सहसपुर 143
देहरादून 414
कुल 1407
विज्ञापन

मदद चाहिए तो यहां कॉल करें

जिला प्रशासन ने राजधानी में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए आपात सेवाओं के नंबर 108, 104 के अलावा कई और नंबर जारी कर चुका है। जिनके जरिये गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस मिलेगी। हालांकि यह सुविधा हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के लिए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा डॉ. मिश्रा ने बताया कि डोईवाला, ऋषिकेश की गर्भवती महिलाएं निःशुल्क एम्बुलेंस के लिए 8937854692 या 8475005001 पर कॉल कर सकती हैं। जबकि शहर, रायपुर, सहसपुर आदि की महिलाएं दिन के समय 8650277266 नम्बर पर जबकि रात के समय 9690224200 या 7409746376 नम्बर पर फोन कर एम्बुलेंस सुविधा का लाभ ले सकती हैं।

डोईवाला विकासखंड - अंजू डबराल सीडीपीओ 9412979863
रायपुर विकासखंड - विमला कण्डारी सीडीपीओ 9997844133
देहरादून शहर- क्षमा बहुगुणा सीडीपीओ 9412914754
सहसपुर विकास खंड - देवेंद्र थपलियाल सीडीपीओ 9410728568
विकास नगर विकासखंड- तरुणा चमोला सीडीपीओ 9458383637
कालसी विकासखंड - अंजू बडोला सीडीपीओ 9412347214
चकराता विकासखंड - नीतू फुलारा सीडीपीओ 8859511853

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं, जिसका पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। प्रशासन ने गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए उन्हें डिलीवरी के लिए सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। परिजनों की ओर से धन्यवाद भी किया जाता है, जिससे हम सभी का उत्साह बढ़ता है।
- डॉ. आशीष कुमार, श्रीवास्तव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें