फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भाजपा में लॉबिंग, कैबिनेट मंत्री महाराज और सुबोध उनियाल दिल्ली पहुंचे

Sun, 13 Mar 2022 04:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर सबकी निगाहें भाजपा के केंद्रीय नेताओं पर लगी हैं। भाजपा के विधायकों की नजर दिल्ली पर है। और नई सरकार का इंतजार है। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और सुबोध उनियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भाजपा में चल रही लॉबिंग के बीच शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी दिल्ली पहुंच गए हैं। चर्चा है कि वह पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। उधर, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पहले से ही दिल्ली में हैं। 

ये भी पढ़ें...हरीश रावत: दो दिन शांत बैठने के बाद फिर तेवरों के साथ लौटे हरदा, खुद को योद्धा बताते हुए आलोचनाओं का दिया जवाब

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते कैबिनेट मंत्री सुुबोध उनियाल दिल्ली रवाना हुए हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर शीर्ष नेेताओं से संपर्क कर लॉबिंग की जा रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज दिल्ली में है। उन्होंने कुछ नेताओं के साथ मुलाकात भी है। अब सुबोध उनियाल भी पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें