फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: कानून व्यवस्था पर गरमा रहा था सदन, लाइव में तैर रहे थे बेरोजगारों के सवाल

Wed, 30 Nov 2022 04:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान फेसबुक लाइव पर भी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। खासतौर युवा वर्ग सक्रिय दिखा। उनकी दिलचस्पी यह जानने में दिखी कि विपक्ष रोजगार के मसले पर उनके पक्ष को कितनी मजबूती से रखेगा या सरकार का क्या रुख रहेगा।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान नियम 58 में जब विपक्ष कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा था, उस कार्यवाही के फेसबुक लाइव प्रसारण में बेरोजगारों के सवाल तैर रहे थे। वे सरकार से

विज्ञापन

पूछ रहे थे कि उनकी नियुक्तियां कब होंगी। 
 

सदन में गरमा रहे कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फॉलोअर्स के कोई कमेंट नहीं थे। उनकी दिलचस्पी यह जानने में दिखी कि विपक्ष रोजगार के मसले पर उनके पक्ष को कितनी मजबूती से रखेगा या सरकार का क्या रुख रहेगा। अधिकांश बेरोजगार यह जानने के इच्छुक हैं कि जिन परीक्षाओं के नतीजे घोषित होने हैं, उन पर सरकार क्या निर्णय लेने जा रही है। अधिकांश बेरोजगार पूछ रहे हैं कि सरकार नई भर्तियां कब तक खोलेगी। 

  • मुख्यमंत्री जी सिंचाई विभाग में रिक्त 228 कनिष्ठ अभियंताओं के पदों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की कृपा करें। -गौरव दत्त
  • मुख्यमंत्री जी हमें आप पर पूर्ण विश्वास है। आप अपने बेटे-बेटियों के साथ न्याय करेंगे। वीडियो और वीपीडीओ में सभी मेहनती और ईमानदारी से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देंगे। - अनिल नौटियाल

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन पर भी डीएम को देनी होगी अर्जी, सदन पटल रखा गया ये विधेयक

  • मुख्यमंत्री जी आप हमारे अभिभावक हैं। कृपया स्नातक स्तरीय परीक्षा में सफल मेहनती अभ्यर्थियों की नियुक्ति करें। -प्रवीण असवाल
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें