एस्केप चैनल पर विवाद गहराने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार में जाकर गंगा को एस्केप चैनल के शासनादेश को लेकर संतों से माफी मांगी थी।
सीएम त्रिवेंद्र ने हरीश रावत की भूल की सुधारी : भगत
प्रदेश भाजपा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जो भूल की थी, उसे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुधार दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आदेश जारी किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
हमने कांग्रेस का सारा पाप धो दिया : कौशिक
शासकीय प्रवक्ता व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हर की पैडी पर गंगा को एस्केप चैनल घोषित करने वाले आदेश को बदल कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस के सारे पाप धो दिए। साथ ही सरकार ने साधु संत समाज और आम जनमानस को भी आश्वस्त किया कि उनकी भावनाओं का पूरा ख्याल है।
हमने घोषणा की थी कि 2016 में तत्कालीन सरकार ने जो गलती की है, उसे ठीक करेंगे। यह निर्णय हमने ले लिया है। हम जनभावनाओं और आस्था का पूरा सम्मान करते हैं। तत्कालीन सरकार ने जनता के विश्वास और भावना को आघात पहुंचाने का काम किया था।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री