फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रुद्रपुर में कुट्टू के आटे की पूड़ियां खाने से नौ लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Thu, 15 Apr 2021 12:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

  • रुद्रपुर बाजार से खरीदा था आटा, फूड प्वाइजनिंग की आशंका
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुद्रपुर में कुट्टू के आटे की पूड़ियां खाने से बुधवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। फूड प्वाइजनिंग की आशंका पर सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत स्थिर है। 

विज्ञापन


रंपुरा निवासी परिवार के चार लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पर रामपुर रोड स्थित नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि मंगलवार रात व्रत के दौरान कुट्टू के आटे की पूड़ियां खाई थीं।

इसके एक घंटे बाद उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हो गए। अस्पताल के एमडी डॉ. प्रदीप अदलखा ने बताया कि इलाज के बाद सभी की हालत स्थिर है। सभी ने कुट्टू के आटे के पकवान खाए थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती रंपुरा निवासी जानकी देवी, उनके पुत्र सौरभ व अंकुर और बहू शिल्पी रस्तोगी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रुद्रपुर बाजार क्षेत्र निवासी पलक, पूनम, राघव और राकेश की भी कुट्टू के आटे के पकवान खाने से तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत सामान्य है। डॉ. अदलखा ने बताया कि भर्ती लोगों को फूड प्वाइजनिंग की आशंका है।

विज्ञापन

रुद्रपुर बाजार से खरीदा था आटा

इधर, रुद्रपुर निवासी एक व्यापारी अश्विनी बजाज की भी कुट्टू का आटा खाने से तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रुद्रपुर के फुटेला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य है। व्यापारी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। व्यापारी ने बताया कि उन्होंने रुद्रपुर बाजार की एक दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। इसके पकवान खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। 

पिछले साल रुड़की में 100 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी थी तबीयत
बीते साल अक्टूबर में नवरात्रि के दौरान रुड़की में भी सौ से ज्यादा लोगों की तबीयत कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी थी। अस्पताल में भर्ती हुए सभी मरीजों में हाथ-पैर में कंपन, चक्कर आने, सिरदर्द और उल्टी की शिकायत थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें