फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की शिकायत पर जांच करने पहुंचे दो सिपाहियों को घेराबंदी कर लोगों ने लाठियों से पीटा, एक सिपाही गंभीर

Wed, 01 Apr 2020 01:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर सुल्तानपुर पट्टी में मारपीट की शिकायत पर जांच करने पहुंचे दो सिपाहियों को घेराबंदी कर लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। घटना में  सिपाही ज्ञान सिंह और सुबोध शर्मा घायल हो गए।

विज्ञापन


ज्ञान सिंह सिपाही गंभीर बताया गया। उसे काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि मंगलवार को रात एक शिकायत पर पुलिस कर्मी सुल्तानपुर पट्टी की बिहार बस्ती में गये थे।

इस दौरान लोगों ने घेराबंदी कर हमला कर दिया। जिसमें ज्ञान सिंह सिपाही का सिर फट गया। जबकि सुबोध शर्मा घायल हो गया। दोनों को काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में छह नामजद हैं और चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी घर से फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें