फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: टेड़ी पुलिया के पास ब्लैकबेरी के शोरूम में लगी भीषण आग, हुआ करोड़ों का नुकसान

Sun, 06 Dec 2020 10:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के हल्द्वानी में टेड़ी पुलिया के पास ब्लैकबेरी के शोरूम में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। शोरूम में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। शोरूम में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते एक चिंगारी से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। 


आग लगती देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही लगभग चार फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। शोरूम के स्वामी अजय अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी में गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान खाक

मसूरी शहर के लंडौर साउथ रोङ पर स्थित एक गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-फायर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया।

लंढौर निवासी व्यापारी संजीव कुमार के साउथ रोङ स्थित सनातन धर्म मंदिर के पास गोदाम में कुकिंग ऑयल, बिस्किट, जूस का गोदाम था जिसमें सुबह आग लग गई और लाखों का सामान देखते-देखते खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही कई व्यापारियों ने भी आग बुझाने में मदद की।

पीड़ित व्यापारी संजीव कुमार ने बताया कि सुबह कूड़ा बीनने वालों ने गोदाम में धुआं देखा और उनको बताया। इसके बाद फायर और पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन जब तक फायर सर्विस मौके पर पहुंची तब तक आग से काफी नुकसान हो गया था। उन्होेंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

वहीं मौके पर पहुंचे लंढौर पुलिस चौकी इंचार्ज सूरज कंडारी ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, फायर और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया कि जो नुकसान हुआ है उसका पूरा आकलन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गोदाम में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, इसके कारणों की जांच की रही है। प्रभारी फायर स्टेशन इंचार्ज कल्मीराम, फायरकर्मी उत्तम सिंह, अनुपम बिष्ट, भगवती पाठक, संदीप शर्मा, सुनील कुमार, परवीर कुमार, मनोज अग्रवाल, सैम्युअल चंद्रा, संदीप जखमोला, महेंद्र अग्रवाल आदि ने आग बुझाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें