भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील है। यहां इस साल 25 अगस्त 2020 को उत्तरकाशी में भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 थी।
चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में 21 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 थी।
13 अप्रैल को बागेश्वर जिले में भी भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 थी। बागेश्वर जोन फाइव में आता है और भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है।