फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, युवक की मौत

Sat, 23 May 2020 10:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कलियासौड़
विज्ञापन
accident, badrinath highway - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलियासौड़ के समीप बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक मुहम्मद अशरफ गौड़ चमोली जिले के विकास खंड नारायणबगड़ में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत था। माता का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह अपने घर रुड़की जा रहा था। पुलिस के अनुसार बाइक सवार तेज गति में था और बाइक फिसल कर ट्रक से टकरा गई।

लापता परिचालक का शव बरामद

वहीं शुक्रवार को यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए पिकअप से लापता परिचालक का शव आज सुबह करीब 11 बजे नदी से बरामद कर लिया गया है।

खोजबीन में पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ के अलावा कुनसाला, बीफ, खरशाली के ग्रामीण भी शामिल हुए। शव घटना स्थल के करीब 600 मीटर दूर यमुना नदी के एक छोर पर गहरे पानी से बरामद किया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को हुए हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में 23 वर्षीय चालक अर्जुन लाल पुत्र प्रेम लाल निवासी स्यानाचट्टी और 26 वर्षीय भरत सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी कुठार गांव की मौके पर ही मौत हो गई थी। आज 22 वर्षीय सुरेंद्र सिंह निवासी स्यानाचट्टी का शव बरामद हुआ।

रूपिन नदी में बहा भेड़पालक, तलाश जारी
पुरोला में मोरी ब्लॉक के सट्टा गांव निवासी एक भेड़पालक रूपिन नदी में बह गया है। लापता भेड़पालन को तलाशने के लिए रेस्क्यू टीम द्वारा खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
सट्टा गांव निवासी चतर सिंह (54) पुत्र ताली सिंह बीते शुक्रवार को भेड़ बकरी चराने के लिए कुठाटा डांडा क्षेत्र स्थित जंगलों में गया था।

शाम करीब चार बजे घर लौटते वक्त पैर फिसलने से वह रूपिन नदी में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देर रात तक भेड़पालक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को मामले की सूचना दी, जिस पर राजस्व व रेगुलर पुलिस की टीमों ने घटना स्थल पहुंचकर रूपिन व टौंस नदी में सर्च अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक लापता भेड़पालक का कुछ पता नहीं चल पाया है। नायब तहसीलदार चमन ने बताया कि लापता भेड़पालक को तलाशने के लिए लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें