फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का ऐलान, स्कूलों में पढ़ाई जाएंगी उत्तराखंड की भाषाएं

Thu, 13 Aug 2015 08:15 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऐलान किया है कि उत्तराखंड की लोक भाषाओं को स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। लोक भाषाओं को माध्यमिक कक्षाओं में वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि हम अपनी लोक भाषा, कला, साहित्य से जुड़ाव नहीं रखेंगे तो चाहे कितनी तरक्की कर लें, उसका कोई लाभ नहीं है। मुख्यमंत्री बुधवार को लोक सम्मान समिति की ओर से आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव-2015 में बोल रहे थे।

देर रात बद्रीपुर जोगीवाला में लोक गायक नरेंद्र नेगी के जन्मदिन पर आयोजित महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लोक भाषाओं को पढ़ने वाले बच्चों को हम कैसे वेटेज देंगे न्याय विभाग से इसका परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक कलाकार ही ला सकते हैं परिवर्तन : रावत

उन्होंने कहा कि राजनेता लीक बना सकते हैं, लेकिन परिवर्तन लोक कलाकार ही ला सकते हैं। कहा कि लेकिन यह राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि जिन सपनों को लेकर राज्य का गठन किया, उसे साकार करने को लेकर, लोगों को बुनियादी सुविधाएं और चौमुखी विकास के लिए जुटने वाला परिवर्तन है।

लोगों तक पहुंचाना है विकास
कहा कि लाखों लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कई लोगों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है, उन तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हमें उन लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए काम करना है।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि चौमुखी विकास के लिए फिर से जनजागरण की आवश्यकता है। महोत्सव में आध्यात्मिक गुरू माता मंगला, भोले जी महाराज, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें