उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरणसिंह कठैत ने केंद्रीय कार्यकारिणी की दूसरी सूची जारी करते हुए जय प्रकाश उपाध्याय सहित पांच को केंद्रीय उपाध्यक्ष और चार को केंद्रीय महामंत्री बनाया है। उन्होंने बताया सूची जारी करने से पहले समस्त जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष से विधानसभावार नाम मांगे गए थे।
दल के केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी में जय प्रकाश उपाध्याय, आनंद सिंह असगोला, मोहन असवाल, प्रमिला रावत, सलीम अहमद को केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं सुशील उनियाल, विजय बौड़ाई, रमेश व कर्नल सुनील कोटनाला ( सेनि ) को केंद्रीय महामंत्री बनाया गया है। जबकि शांति प्रसाद भट्ट केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता, मीनाक्षी घिल्डियाल, डॉ पंकज पैन्यूली, जबर सिंह रावत, सोमेश बुढ़ाकोटी, देवेंद्र चमोली, राजनितिन रावत एवं अनिल थपलियाल को केंद्रीय प्रवक्ता, लोकेन्द्र जोशी, विक्रम नेगी, रविन्द्र बड़ोनी, बलवंत नेगी, जितार सिंह जगवान व गोविन्द बिष्ट केंद्रीय मंत्री, पंकज उनियाल (कोटद्वार), वाचस्पति प्रसाद भट्ट, गोपाल मेहता व सरदार हरजाप सिंह को केंद्रीय संगठन मंत्री, टीकम राठौर, विष्णु कांत शुक्ला, राकेश नाथ,दीवान सिंह बिष्ट,करण सिंह बर्त्वाल को केंद्रीय प्रचार सचिव बनाया गया है।
Uttarakhand: गोवा में प्रदर्शन से पता लगेगा उत्तराखंड की किस स्तर की है तैयारी, सेमीफाइनल होंगे ये खेल
नवीन ममगाई, मनोज कंडवाड, प्रकाश भट्ट, भगवान दास, राकेश सेमवाल, किरन रावत कश्यप, दीपक रावत, उत्तरा पंत बहुगुणा व बलवीर चौहान को केंद्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है। अशोक नेगी व धर्म वीर नेगी को केंद्रीय सह कार्यालय प्रभारी, प्रकाश पांडे, विजया जुयाल, भुवन जोशी व राकेश सेमवाल व रामपाल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।
टोडरिया व चौहान बने केंद्रीय अध्यक्ष
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष ने पूरण सिंह कठैत ने बताया कि लूसुन टोडरिया को उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन का केंद्रीय अध्यक्ष एवं युद्धवीर सिंह चौहान को आंदोलनकारी प्रकोष्ठ का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।