फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sat, 31 Oct 2026 02:45 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। शेष सीटों पर उम्मीदवारों का एलान दूसरे चरण में किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल की प्रेसकांफ्रेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया  से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: 12 किमी के दुर्गम पहाड़ी रास्ते से शवों को सड़क तक लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी

पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूर्ण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल, राजपुर से देवचंद उत्तराखंड, सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डीडी पंत, कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। शेष सीटों पर दूसरे चरण में नामों का एलान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें