फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में पुल टूटा: हालात देख गुस्से में बोलीं विधायक...मिस्टर सिन्हा! ब्लेमगेम नहीं चलेगा, देखें VIDEO

Fri, 14 Jul 2023 11:40 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: फोन पर बातचीत के दौरान, क्षेत्रीय विधायक खंडूड़ी ने कहा कि, पिछले एक साल से मैं पीडब्ल्यू को पत्र भेजकर कह रही हूं कि पुल ठीक कंडीशन में नहीं हैं। यहां खनन हो रहा है। कुछ नहीं हुआ। हमने डीएम को लिखा, आपको लिखा, एस्टीमेंट भेजा लेकिन कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन
विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैलो, इज दैट मिस्टर सिन्हा(रंजीत सिन्हा, सचिव आपदा प्रबंधन) ...मैं कोटद्वार विधायक बोल रही हूं ऋतु खंडूड़ी भूषण। सामने से नमस्कार की आवाज आई। इसके साथ ही विधायक खंडूड़ी का गुस्सा बढ़ता चला गया। उन्होंने तल्ख लहजे में बोला...हैलो...नमस्कार। आपने सुन ही लिया होगा कि मालन पर हमारा पुल टूटा है। इस पर आप अब क्या करने जा रहे हैं?

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: भारी बारिश से कोटद्वार में तबाही, मालन पुल टूटा, कई गांव से संपर्क कटा, युवक बहा

आप ये जानते हैं कि हर बैठक, हर चिट्ठी में मैंने आपको कहा है कि पुलों के लिए आप कोई व्यवस्था करें। आपका ये कहना होता है कि मानक में नहीं बैठता है। अब कौन सी चीज मानक में बैठेगी, मुझे ये बताइए? कोटद्वार में मालन पुल टूटने के बाद मौके पर पहुंची विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण की अधिकारी से बातचीत की ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई।
विज्ञापन


Trending Videos

एक साल में कई बार पत्र भेजे

फोन पर बातचीत के दौरान, क्षेत्रीय विधायक खंडूड़ी ने कहा कि, पिछले एक साल से मैं पीडब्ल्यू को पत्र भेजकर कह रही हूं कि पुल ठीक कंडीशन में नहीं हैं। यहां खनन हो रहा है। कुछ नहीं हुआ। हमने डीएम को लिखा, आपको लिखा, एस्टीमेंट भेजा लेकिन कुछ नहीं किया गया।

सामने से जो भी जवाब मिला तो उसके बाद विधायक बोली, साहब, पुल जिस कारण भी गिरा हो, हम तो आपसे दीवार मांग रहे थे न। हम तो आपसे मांग रहे थे कि उसको ठीक करके दीजिए। ईई के माध्यम से हमने 25 बार आप लोगों को लिखा है। मैंने खुद आपको लिखा है।

दिस इज वेरी अनफॉरच्यूनेट मिस्टर सिन्हा! कुछ नहीं किया गया। मैं इस पुल को तेजी से ठीक कराना चाहती हूं। भाभर से कोटद्वार कट गया है। आधी हमारी आबादी उस तरफ रह गई है। हर जरूरत के लिए उन्हें कोटद्वार आना पड़ता है। मैं जानना चाहती हूं कि कैसे होगा। आपदा में ये हुआ है। मैं कल देहरादून आ रही हूं। मैं आपके साथ बैठूंगी। मुझे तत्कालिक समाधान चाहिए।
विज्ञापन

किसका ब्लेम है, किसका गेम है, मुझे कोई मतलब नहीं

आगे विधायक बोलीं, मैं बहुत डिस्पॉइंट हूं। मैं एक साल से लगी हुई थी। हम लगातार आपको बता रहे थे। मरम्मत में है लेकिन हमने आपको आपदा में भी कहा था न भाई। हमारा तो पुल ढह गया ना। इसका मतलब चीजें नहीं हुई हैं। सामने से कोई जवाब आया तो फिर विधायक ने नाराजगी जताई।

कहा, मिस्टर सिन्हा! ब्लेमगेम बिटविन ऑफिसर इज योर प्रॉब्लम। मैं लोनिवि सचिव, मुख्य सचिव से बात करने जा रही हूं। ब्लेमगेम आपके विभाग में चल रहा है, मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है। मैंने आपको इन्फार्म किया था। सबको किया था।

मुख्य सचिव, लोनिवि सचिव से लेकर सबको चिट्ठियां भेजी गई हैं। अब ये आपका इश्यू है। किसका ब्लेम है, किसका गेम है, मुझे कोई मतलब नहीं है। सामने से कुछ जवाब मिला तो विधायक खंडूड़ी ने कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते, जितना जल्दी हो इस पुल को दोबारा चालू किया जाए...कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें