फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Helicopter Crash : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख, राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी टीमें

Sun, 15 Jun 2025 08:46 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Helicopter Crash in Kedarnath News:  उत्तराखंड में आज सुबह  केदारनाथ रूट पर एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे पर सीएम धामी ने दुख जताया है।
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां केदारनाथ रूट पर रविवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।"

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह-सुबह यह हादसा हुआ है। जो हेलिकॉप्टर क्रैश हो हुआ है वो आर्यन कंपनी का है। गौरीकुंड क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। एक दंपती और उनका 23 महीने का बच्चा भी शामिल है, जयसवाल परिवार महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। दो लोग स्थानीय है, विनोद नेगी और विक्रम सिंह रावत शामिल हैं। विक्रम सिंह रावत बीकेटीसी के कर्मचारी थे।
विज्ञापन

मृतकों के नाम
राजकुमार जयसवाल
श्रद्धा जयसवाल
काशी जयसवाल
तुष्टि सिंह
विनोद
विक्रम सिंह
कैप्टन राजीव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें