फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अब चमोली से योगेंद्र और पिथौरागढ़ से दीपिका होंगी भाजपा प्रत्याशी, ब्लाक प्रमुख भी बदले

Sat, 02 Nov 2019 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चमोली जिले से योगेंद्र सेमवाल और पिथौरागढ़ से दीपिका बोरा भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी होंगी। पार्टी ने काफी मंथन के बाद इनके नामों की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


क्षेत्र प्रमुख पद के प्रत्याशी तय
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी और विण ब्लॉक से भी क्षेत्र प्रमुख पद के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी ब्लॉक से कोमली देवी एवं इसी जनपद के विण ब्लॉक से बबीता थापा को पार्टी ने क्षेत्र प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है।

बाजपुर में भाजपा का ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी बदला
भाजपाईयो की बैठक में  सहमति के आधार पर घोषित  प्रत्याशी अनुराधा के स्थान पर सरिता को ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी बनाया गया है। शुक्रवार को देर शाम सिंचाई गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में  भाजपा की घोषित प्रत्याशी अनुराधा के पिता रमेश सिंह ओर  भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रही सरिता के पति राजकुमार को अपना सर्मथन दे दिया। इसी सहमति पर भाजपा नेताओं ने पर्ची (लाटरी) डालने का निर्णय लिया। पर्ची निकलने पर सरिता को प्रत्याशी बना दिया गया। 
विज्ञापन


चंपावत बदला ब्लाक प्रमुख पद का प्रत्याशी 
जिले के सबसे बड़े ब्लाक चंपावत के प्रमुख पद का भाजपा प्रत्याशी बदल दिया गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना के स्थान पर अब सुंदर बोहरा को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि सुंदर बोहरा के समर्थन में अधिक सदस्य होने के चलते ये बदलाव किया गया है। अब शनिवार को बोहरा भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें