फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जिपं अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने पांच और प्रत्याशी किए घोषित, ब्लाक प्रमुख की सूची भी जारी

Mon, 28 Oct 2019 12:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख के पदों पर प्रत्याशी उतारने के मामले में सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। पार्टी ने 12 में से नौ जिला पंचायत अध्यक्षों के पद पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा 89 में से 54 ब्लाक प्रमुख पदों पर भी प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


पार्टी ने रविवार को जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की और सोमवार को दूसरी सूची। अब केवल चमोली, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों के नामों का एलान होना रह गया है।

इन नामों पर पार्टी प्रत्याशी चयन को लेकर माथापच्ची में जुटी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.देवेंद्र भसीन के मुताबिक सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठकों के बाद प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की है।
विज्ञापन


जिपं अध्यक्ष पद पर घोषित प्रत्याशी
चंपावत                    प्रीति पाठक
पिथौरागढ़                नेहा बोरा
रुद्रप्रयाग                अमरदेई शाह
उत्तरकाशी                चंदन पवार
देहरादून                    मधु चौहान
टिहरी                     सोना सजवाण
नैनीताल                बेला टोलिया
ऊधमसिंह नगर        रेनू गंगवार
पौड़ी                    शांति देवी

विज्ञापन

54 ब्लाक प्रमुख पदों पर भी प्रत्याशी घोषित

देहरादून। जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ ही भाजपा ने और ब्लाक प्रमुख के 89 में से 54 पदों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

गढ़वाल मंडल में ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी
जौनपुर ब्लाक में गीता रावत, कर्णप्रयाग में चंदेश्वरी देवी, जोशीमठ में मीना रावत, चंबा में शिवानी बिष्ट, घनसाली में वसुमती घहनता, जाखणीधार में सुनीता देवी, थौलदार में काजल पंवार, प्रतापनगर में गुलाब सिंह चौहान, देवप्रयाग में संजय पाठक, कीर्तिनगर में उत्तम सिंह नेगी, नरेंद्र नगर में राजेंद्र भंडारी, भटवाड़ी में विनिता रावत, डुंडा में शैलेंद्र कोली, पुरोला में रीता पंवर, मोरी में बचन सिंह पंवार, गैरसैंण में शशि देवी, थराली में कविता देवी, घाट में भारती देवी, नारायणबगड़ में यशपाल सिंह नेगी, पौड़ी में मनीषा पटवाल, कोट में पूर्णिमा नेगी, कल्जीखाल में बीना राणा, पाबो में सुलेखा रावत, एकेश्वर में नीरज पांथरी, दुगड्डा में संगीता बिष्ट, नैनीडांडा में प्रशांत कुमार, रिखणीखाल में मोहन नेगी, द्वारीखाल में विक्रम बिष्ट, पौखड़ा में कुमारी प्रीति, थैलीसैंण में मंजू रावत, विकासनगर में जोगिंदर सिंह बिट्टू, ऊखीमठ में ऊषा देवी भट्ट, देवप्रयाग पूनम, जखोली में भूपेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया गया है।

कुमाऊं मंडल में ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी
चंापवत ब्लाक में प्रमुख पद के प्रत्याशी मुकेश महाराना, लोहाघाटा में नेहा ढे़क, बाराकोट में विनीता फर्त्याल, घाटी में सुमन लता, धौलादेवी में नेहा बिष्ट, द्वाराहाट में कैलाश भट्ट, ताकुला में मीनाक्षी आर्या, कनालीछीना में सुनीता कन्याल, गंगोलीहाट में अर्चना गंगोला, डीडीहाट में विनीता चुफाल, धारचूला में धन सिंह धामी, हल्द्वानी में रूपा, धारी में आशा रानी, रामगढ़ में भगवती देवी, रामनगर में रेखा रावत, बाजपुर में अनुराधा, जसपुर में संदीप कौर, काशीपुर में अर्जुन कुमार, खटीमा में अजय मौर्य, सितारगंज से कमलजीत कौर, रुद्रपुर से ममता जल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें