03:41 PM, 07-Nov-2019
- टिहरी जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की सोना सजवाण विजयी रहीं। उन्हें 34 और निर्दलीय नीलम बिष्ट को 11 वोट मिले। सोना सजवाण ने 23 वोट से जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के भोला सिंह परमार विजयी रहे। उन्हें 32 वोट और जयवीर को 13 वोट मिले। वहीं, रुद्रप्रयाग में बीजेपी की अमरदेई देवी 12 वोट से जीती।
- उत्तरकाशी जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर टाई हो गया। उपाध्यक्ष पद पर अब लॉटरी से फैसला हुआ। इसके बाद कविता परमार उपाध्यक्ष बनीं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी चंदन पंवार विजयी हुए थे। लेकिन बाद में कांग्रेस वार्ड सदस्यों के समर्थन से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित किए गए। उन्हें 12 तो चंदन पंवार को 11 वोट मिले।