फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के गुरेज सेक्टर में आतंकियों को घुसपैठ से रोकते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के दो लाल

Wed, 08 Aug 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से मुकाबला करते हुए एक मेजर समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए। इन चार शहीदों में उत्तराखंड का भी दो लाल शामिल है।

विज्ञापन


ऋषिकेश के गुमानीवाला श्यामपुर निवासी राईफल मैन हमीर सिंह पोखरियाल (27) आज सुबह 6 बजे आतंकियो से लोहा लेते वक्त शहीद हो गए। वे पोखरियाल के लम्बगांव के मूल निवासी थे। शहीद हमीर सिंह के पिता पिता जयेंद्र सिंह पोखरियाल भी एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

हमीर सिंह 12वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। शहीद की एक पुत्री भी है। सैन्य मुख्यालय से परिजनों को उनके शहीद होने की सूचना दी गई। जिसके बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


वहीं कोटद्वार के शिवपुर के रहने वाले मनदीप सिंह रावत भी जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए हैं। बता दें कि, सुरक्षाबलों को सोमवार देर रात खबर मिली थी कि कुछ आतंकी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी के बाद गोलीबारी शुरू हुई। सेना अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उत्तर कश्मीर के गुरेज में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के दौरान सेना के एक मेजर और तीन सैनिक शहीद हो गए। काफी देर तक गोलीबारी जारी रही।
 

विज्ञापन

सेना के एक मेजर और तीन सैनिक शहीद

jammu & kashmir
सेना अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उत्तर कश्मीर के गुरेज में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के दौरान सेना के एक मेजर और तीन सैनिक शहीद हो गए।

इसमें 36आरआर के मेजर केपी राणे, जवान हमीर सिंह, विक्रमजीत और मंदीप शहीद हुए हैं। काफी देर तक गोलीबारी जारी रही। इसी दौरान आतंकियों की गोली से सेना के चार जवान शहीद हो गए। ऑपरेशन अब भी जारी है। सेना के सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन स्थल से दो आतंकियों के शवों को भी बरामद किया गया है। इलाके में अन्य आतंकियों के भी छुपे होने की आशंका है।
 
बताया जा रहा है कि 2003 में हुए समझौते के बाद पहली बार इस सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे जा रहे हैं। भारतीय जवान भी लगातार पाकिस्तान की फायरिंग का जवाब दे रहे हैं। आपको बता दें कि खुफिया एजेंसियां स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर घुसपैठ की आशंका जता चुकी है।

बॉर्डर पर सुरक्षाकर्मी अलर्ट हैं। ऐसी खुफिया सूचना है कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने 15 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और नई दिल्ली में आतंकवादी हमले को अंजाम देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें