फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UJVNL: त्यूनी-प्लासु जल परियोजना को मिली पर्यावरणीय मंजूरी, 43 परिवारों का होगा पुनर्वास

Tue, 30 Sep 2025 09:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

परियोजना से प्रभावित 43 परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन के लिए भूमि अधिग्रहण तथा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रभावितों के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड की त्यूनी-प्लासु हाइड्रो परियोजना को राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण ने पर्यावरणीय स्वीकृति दे दी है। यह परियोजना हिमाचल की सीमा पर टोंस नदी पर प्रस्तावित है।

विज्ञापन


यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक डॉ.संदीप सिंघल ने बताया कि 72 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 29.8 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। परियोजना के तहत कुल 54.636 हेक्टेयर भूमि का उपयोग होगा, जिसमें से लगभग 47.547 हेक्टेयर वन भूमि और 7.089 हेक्टेयर निजी भूमि सम्मिलित है।

Uttarakhand: कल नवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद, आदेश जारी
विज्ञापन


परियोजना से प्रभावित 43 परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन के लिए भूमि अधिग्रहण तथा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रभावितों के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ.सिंघल ने बताया कि परियोजना से एक प्रतिशत विद्युत स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के लिए उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे परियोजना प्रभावित क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। परियोजना के निर्माण के दौरान राज्य में लगभग 800 से 1000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें