फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड पहला राज्य, जहां बुनियादी शिक्षा  के लिए राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा तैयार

Sun, 12 Oct 2025 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

उन्होंने यह बात यहां राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में 840 विद्यालयों के वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केंद्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तराखंड पहला राज्य है, जहां बुनियादी शिक्षा के लिए राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा को तैयार किया गया है। उन्होंने यह बात यहां राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में 840 विद्यालयों के वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केंद्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ करते हुए कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की इस ऐतिहासिक पहल के हम सभी साक्षी बन रहे हैं, जिससे प्रदेश के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल तकनीक, वर्चुअल प्लेटफॉर्म और स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से अनेक संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं।

इन नवाचारों के माध्यम से पाठ्यक्रम अधिक रोचक और सरल बन रहा है, दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी विशेषज्ञों और शिक्षकों से सीधे संवाद कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 226 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में स्थापित किया गया है। 500 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अब विद्यार्थी उत्तराखंड वर्चुअल लर्निंग एप्लीकेशन’ के माध्यम से घर बैठे आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इसके माध्यम से बच्चे स्वयं अपना मूल्यांकन भी कर सकेंगे। इस एप के जरिए विद्यार्थियों को देश और राज्य के जाने-माने शिक्षकों से सीखने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें