फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है उत्तराखंड : महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
-पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

-उत्तराखंड मंडप में गढ़वाली, कुमाऊंनी व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं आगंतुक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड एक भारत-श्रेष्ठ भारत संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। महाराज ने गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
महाराज ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस आयोजन में उत्तराखंड को अपनी संस्कृति, व्यंजन, पर्यटन संभावनाओं और 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रस्तुत करने का सौभाग्य मिला है। जो हमारे लिए गर्व की बात है। उत्तराखंड अपनी स्थापना की रजत जयंती वर्ष मना रहा है। पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हुआ है। कार्यक्रम में देश के समस्त राज्यों ने अपनी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, पर्यटन एवं विकास यात्रा को प्रस्तुत किया है। देवभूमि उत्तराखंड ने भी अपनी अद्भुत संस्कृति, विरासत, साहसिक पर्यटन क्षमता और सांस्कृतिक गरिमा को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि इस आयोजन में आईएचएम देहरादून, जीएमवीएन, केएमवीएन, संस्कृति विभाग व उद्योग विभाग की ओर से उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन भट्ट की चुटकानी, कुमाऊंनी रायता, झंगोरे की खीर, गहत की दाल, मंडुवे की रोटी समेत अन्य व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुत कर रहे हैं। उत्तराखंड मंडप में कुमाऊं व गढ़वाल की संस्कृति, परिधान, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, रिंगाल कला, जड़ी-बूटियों और हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें