I
Iचौथी खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड की टीम बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई। टीम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।I
Iमुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयां मिली हैं। खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हुआ है और खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहन मिल रहा है। कहा, उत्तराखंड में भी नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया गया है। राज्य ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में सातवां स्थान प्राप्त कर अपने खेल कौशल का प्रमाण दिया है। आज उत्तराखंड खेल भूमि के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
I
Iनई दिल्ली में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में टीम का नेतृत्व खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत करेंगे। राज्य की फुटबॉल टीम में 40, 50 और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि एथलेटिक स्पर्धाओं में 40 से 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अनुभवी खिलाड़ी अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर फाउंडेशन के संरक्षक प्रेम सिंह बिष्ट, पी.सी. खंतवाल, सुभाष अरोड़ा, विमल सिंह रावत, सुनील शर्मा, अनीश शर्मा, विनेश राणा, शरद अग्रवाल, सुरेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। सभी ने उत्तराखंड की टीम को जोश और उत्साह के साथ विदा किया।I