उत्तराखंड शासन में चार आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। ऋषिकेश सीओ मंजूनाथ टी सी को हरिद्वार ट्रैफिक एसपी बनाया गया है।
वहीं पीएचक्यू तैनात डीआईजी केवल खुराना को कार्मिक के पदभार से हटा दिया है। लेकिन वह उत्तराखंड ट्रैफिक निदेशक के पद पर यथावत बने रहेंगे।
देहरादून एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल को चंपावत एसपी का चार्ज सौंपा गया है। देहरादून सदर सीओ लोकेश्वर सिंह को देहरादून एसपी ट्रैफिक का चार्ज दिया गया है।