फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी: उत्तराखंड ने कर संग्रहण में की 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीएसटी : अक्तूबर माह में 1007 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया
विज्ञापन

- देश भर में कर संग्रहण में उत्तराखंड का पांचवां स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में उत्तराखंड का अक्तूबर माह में कर संग्रहण 15 प्रतिशत बढ़ा है। जीएसटी ने एक माह में 1007 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है। राज्य ने जीएसटी कर संग्रहण में कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ कर देश भर में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जीएसटी के तहत 12200 करोड़ का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जीएसटी परिषद की रिपोर्ट के अनुसार अक्तूबर-2026 के कर संग्रहण में उत्तराखंड ने 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वित्तीय वर्ष 2025 में अक्तूबर माह में राज्य ने कुल 822 करोड़ का कर संग्रहण किया था। जबकि इस बार 1007 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। त्योहारी सीजन में विभाग को नवंबर माह में कर संग्रहण बढ़ने का अनुमान है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अक्तूबर 2026 तक उत्तराखंड ने 6806 करोड़ का जीएसटी से राजस्व प्राप्त किया है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से अक्तूबर तक 5884 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। उत्तराखंड ने जीएसटी संग्रहण में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश सहित कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा है। देश भर में कर संग्रहण में उत्तराखंड पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन

राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन ने बताया कि जीएसटी संग्रहण बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अक्तूबर माह में राज्य ने कर संग्रहण में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जीएसटी चोरी करने वाले व्यापारियों व फर्माें की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें