फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डर के ठिकानों पर आयकर के छापे, कई दस्तावेज किए जब्त

Fri, 13 Oct 2023 11:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बताया जा रहा है कि तीनों फर्म का आपस में ताल्लुक है। टीम शुक्रवार को पुलिस बल को लेकर भारत कंस्ट्रक्शन के पाम सिटी स्थित ऑफिस में पहुंची थी। इनमे से एक टीम राजपुर रोड पर स्टोन फील्ड के दफ्तर में कार्रवाई करने पहुंची।
विज्ञापन
आयकर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय गड़बड़ी और टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग ने देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डर के ठिकानों पर छापे मारे। तीनों बिल्डर देहरादून से ही संबंधित हैं, इनमें से एक का दफ्तर ऋषिकेश में भी है। कार्रवाई आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर के निर्देश पर की गई है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, देहरादून में प्रधान आयकर आयुक्त राम मोहन तिवारी और अपर आयकर आयुक्त अमर सिंह राणा छापे की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इस टीम ने देहरादून में एसएस कंस्ट्रक्शन, स्टोन फील्ड कंस्ट्रक्शन और भारत कंस्ट्रक्शन के दफ्तरों और संचालकों के घरों में छापे मारे। इनमें से एसएस कंस्ट्रक्शन के ऋषिकेश स्थित दफ्तर में भी कार्रवाई की जा रही है।

Corbett Tiger Reserve: पाखरो रेंज घोटाला...सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा, पूर्व डीएफओ और रेंजर के घर छापे

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तीनों फर्म का आपस में ताल्लुक है। टीम शुक्रवार को पुलिस बल को लेकर भारत कंस्ट्रक्शन के पाम सिटी स्थित ऑफिस में पहुंची थी। इनमे से एक टीम राजपुर रोड पर स्टोन फील्ड के दफ्तर में कार्रवाई करने पहुंची।

बताया जा रहा है कि इन बिल्डर ने करोड़ों रुपये का टैक्स चोरी किया है। एसएस कंस्ट्रक्शन के ऋषिकेश श्यामपुर स्थित कार्यालय पर टीम कार्रवाई में जुटी है। इसकी एक शाखा देहरादून में भी है। पूरे दिन टीम ने यहां दस्तावेज खंगाले।

आयकर विभाग की टीम रात नौ बजे तक इनके ठिकानों पर मौजूद थीं। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी रह सकती है। आयकर विभाग ने कई दस्तावेज इन ठिकानों से बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद अन्य बिल्डर में भी चर्चाएं जोर पकड़ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें