उत्तराखंड शासन ने आईएफएस रंजना काला को प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) नियुक्त किया है। मौजूदा प्रमुख मुख्य वन संरक्षक जयराज इसी महीने 31 अक्टूबर में सेवानिवृत्ति होने वाले हैं। इसके चलते शासन ने 1985 बैच की आईएफएस अधिकारी रंजना को पीसीसीएफ की नई जिम्मेदारी दी है।
प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। वे एक नवंबर को कार्यभार ग्रहण करेंगी। वे इस समय पीसीसीएफ (वन्यजीव) का जिम्मा संभाल रही हैं। रंजना काला इस पद तक पहुंचने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पहले वीना शेखरी प्रदेश की पहली महिला हॉफ बनी थीं।
बृहस्पतिवार को वन मंत्री हरक सिंह और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच इस मुद्दे को लेकर बातचीत भी हुई। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस पद तक पहुंचने वाली महिला वन अधिकारियों में रंजना काला का देश में तीसरा नंबर है।