मानसून सीजन के दौरान उत्तराखंड को हिमालय से काफी फायदा मिलता है। इस दौरान पछुवा हवा हिमालय से टकराकर खूब बारिश करती है। मानसून सामान्य रहने पर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश होती है।
रिचार्ज होंगे जल स्रोत, खेती-बागवानी को फायदा
मानसून सामान्य रहने से जहां पानी के प्राकृतिक जल स्रोत रिचार्ज होंगे, वहीं खेती-बागवानी को भी फायदा मिलेगा। इस दौरान नदियों के जल स्तर में भी सुधार होता है। अच्छे मानसून सीजन का असर ग्लेशियरों पर भी पड़ता है।